भागाबांध के बारारीकोक का क्षेत्र गोलियों के गूंज से थर्रा गया.. घटना के एक युवक को लगी 2 गोली…

भागाबांध के बारारीकोक का क्षेत्र गोलियों के गूंज से थर्रा गया.. घटना के एक युवक को लगी 2 गोली…

पुटकी(PUTKI): भागाबांध ओपी क्षेत्र के बरारीकोक दुर्गा मंदिर के समीप पुराने विवाद को लेकर शनिवार की मध्य रात्रि पूरा क्षेत्र गोलियों की आवाज़ से थर्रा गया। घटना में नया सेंटर कुस्तोर निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार सिंह घायल हो गए। एक गोली जांघ मे जबकि दूसरी गोली दाये हाथ की हथेली मे लगी। वहीं घटना के बाद गोली चलाने वाले सारे आरोपी फरार हो गए। वहीं घटना की सुचना पाकर भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज कुमार दलबल पंहुच घटनास्थल की जाँच की व घटनास्थल से 2 खोखा एक स्कूटी एवं एक बाइक बरामद किया। इधर घायल विकास को लेकर उसके मित्र शुभम यादव लेकर असर्फी हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती कराया हैं। जँहा उसकी हालत स्थिर हैं। घटना के संबंध में ओपी प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची थी लेकिन सभी अपराध कमी वहां से फरार हो गए थे, पुलिस ने वँहा से 2 खोखा एवं लावारिस हालत में एक बाइक व स्कूटी को बरामद कर थाने लाई है..

घटना के संबंध में घायल विकास ने पुलिसिया बयान में बताया कि केंदुआडीह पुराना थाना के समीप अपने साथी मंगल सिंह के जन्म दिन मना कर कुस्तोर लौट रहा था, तभी मेरे दोस्त सोनू पासवान द्वारा घेर कर उसके साथ मारपीट करने कि सुचना मिली तब बरारीकोक दुर्गा मंदिर के पास पंहुचा।इसी क्रम मे नया धौड़ा कुस्तोर सेंटर निवासी पांच युवक सौरभ सिंह,सूरज सिंह, सोनू कुर्मी, सोनू सिंह,और बबलू यादव सभी हम पर टूट पड़े,मारने लगे इस क्रम मे सौरभ सिंह ने मेरे साथ पुरानी रंजिस का जिक्र करते हुए अपने कमर से देशी पिस्तौल निकाल कर जान मारने की नियत से गोली चलाई,जिसमे एक गोली मेरे दाये जांघ लगी एवं दूसरी गोली मेरे हथेली में लगी हैं। वहीं मेरे शोर मचाने के बाद सभी भाग खड़े हुए। जिसके बाद मेरे दोस्त शुभम यादव ने बाइक से मुझे लेकर केंदुआ आए। वहां से बेहतर इलाज के लिए मुझे अशर्फी अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस विकास के बयान के आधार पर पांचो यूको के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई हैं। जबकि खट्टा में शामिल सभी आरोपित अपने-अपने घर से फरार बताए जाते हैं। वहीं चर्चा हैं कि घटना में एक अन्य युवक भी घायल हैं..

NEWS ANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *