रांची(RANCHI): सेंट्रल अफ्रीका के कैमरून में फंसे 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 श्रमिकों को सही-सलामत वापस अपने वतन में लाया गया। CM हेमंत सोरेन की पहल पर वापस लौटे श्रमिकों को उनके घर तक सकुशल पहुंचा दिया गया। फंसे श्रमिकों के बकाये वेतन 39 लाख 77 हजार 743 रुपये का भुगतान कराया गया है..
कैमरून से लौटे सही-सलामत लौटे श्रमिकों का रांची के एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। बाद में इन्हें श्रम विभाग द्वारा उनके घर तक पहुंचाया गया। सही-सलामत लौटे श्रमिकों में कुछ ने मीडिया से कहा कि भला को युवा CM हेमंत सोरेन का, जिन्होंने एक गरीब के दर्द को समझा। उनकी कृपा के चलते ही वे आज अपने घर लौट सके, वर्ना उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह के करीब 47 श्रमिकों को कैमरून में रोक लिया गया है। उनके साथ बुरा सलूक किया जा रहा है, वहीं वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। CM हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया। रिजल्ट सामने है..
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

