बिहार(BIHAR): 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को बिहार लोक सेवा आयोग ने साफ मना कर दिया। इसके बाद बिहार के आंदोलनकारी BPSC अभ्यर्थी रविवार को सड़क पर उतर आये। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में BPSC परीक्षार्थियों का हुजूम पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचा। यह हुजूम शाम होते-होते जेपी गोलंबर होते हुये CM आवास की ओर आगे बढ़ने लगा..
पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोका-टोका, लेकिन भीड़ बैरिकेटिंग को तोड़ते हुये आगे बढ़ने लगी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। बिहार लोकसेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन हो रहा है..
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

