धनबाद(DHANBAD): कारोबारी चेतन साव गोली कांड मामले में धनबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। गैंगस्टर प्रिंस खान का एक और गूर्गा फजल उर्फ़ फैजल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर से की गई है। गिरफ्तार आरोपी फैजल यूपी का रहनेवाला है। इसके पास से एक पिस्टल दो गोली और एक मोबाइल बरामद हुआ है। गोलीकांड विगत 13 दिसंबर की शाम की है…
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
सिटी एसपी अजीत कुमार ने बरवाअड्डा थाना में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी के पास से पिस्टल बरामद किया गया है। यही वह पिस्टल है, जिसका इस्तेमाल गोली चलाने में किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है….
हाल ही में पुलिस ने प्रिंस खान के छह गूर्गे को गिरफ्तार किया था। जिनके गिरफ्तारी के बाद चेतन साव गोली कांड समेत दो और मामले का उद्भेदन हुआ था। पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी है। कई और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।….
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
