देवघर(DEVGHAR): नये साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शनम के लिये 600 रुपये देने होंगे। पहले शीघ्र दर्शनम कूपन के 300 रुपये लगते थे। इसको लेकर देवघर के DC विशाल सागर ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को निर्देश दे दिये हैं। कहते हैं कि नये साल में कई लोग ऐसे हैं जो पिकनिक स्पॉट नहीं जाकर मंदिर में भोलेबाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लेना पसंद करते हैं, इसलिये 1 जनवरी को भक्तों की खूब भीड़ हो जाती है। आने वाले भीड़ को देखते हुये 1 जनवरी के दिन शीघ्र दर्शनम कूपन की कीमत 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दी गई है। वहीं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम करने की तैयारी की जा रही है..
भक्तों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा। शीघ्र दर्शनम कूपन की नयी दर सिर्फ 1 जनवरी के लिये मान्य होगी। 2 जनवरी से फिर से शीघ्र दर्शनम कूपन की दर 300 रूपये कर दी जायेगी..
NEWSANP के लिए देवघर से ब्यूरो रिपोर्ट

