धनबाद में इस्पात फैक्ट्री में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू ….

धनबाद में इस्पात फैक्ट्री में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू ….

धनबाद(DHANBAD) :जिले के गोविंदपुर क्षेत्र के आमाघटा में पार्थ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में सुबह आग लगने की घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. कर्मियों के द्वारा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. दमकल वाहन के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.घटना के बाद करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम सफल हुई. तब तक फैक्ट्री में काफी नुकसान हो चुका था. वहीं बता दें कि दमकल की एक गाड़ी से पूरी तरह से आग नहीं बुझ सकी. जिसके बाद से दूसरी गाड़ी मंगवाई गई. दो दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया….

वहीं काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से फैक्ट्री में भी आग फैल गई और देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा सामान धू धूकर जलने लगी. आग लगने की घटना के कारण कितना का नुकसान हुआ है यह अभी कहा नहीं जा सकता है.फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगी थी. जिस कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर के तेल में आग लगी थी. तेल की आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई. आग को बुझाने में दो दमकल वाहनों का उपयोग किया गया है. उन्होंने कहा कि आग भयावह भी हो सकती थी. लेकिन समय से आग पर काबू पा लिया गया, जिस कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई है…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *