जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024″ के पोस्टर का विमोचन..खेल जगत में झारखंड का सबसे बड़ा प्रतिष्ठित है पुरस्कार…

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024″ के पोस्टर का विमोचन..खेल जगत में झारखंड का सबसे बड़ा प्रतिष्ठित है पुरस्कार…

रांची(RANCHI): उम्मीद फाउंडेशन की ओर से झारखंड का सबसे बड़ा प्रतिष्ठित कार्यक्रम “जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024” का आयोजन पांच जनवरी को ऑड्रे हाउस में किया जा रहा है..

इस आयोजन को लेकर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित निजी रेस्टोरेंट में पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक रितेश उरांव, संस्थापक सचिव निरंजन भारती, केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ प्रदीप मिर्धा, प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलको, मुख्य संरक्षक शंकर दुबे, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के शैलेंद्र दुबे, संगीता तिर्की केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा आदि के हाथों किया गया। मौके पर रितेश उरांव ने बताया कि इस वर्ष जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के तहत 5 कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवंत पर्यंत) और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है..

इन सभी केटेगरी में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थाओं आदि को पुरस्कृत किया जाएगा। खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थाओं के चयन के लिए कमिटी का गठन किया गया है। कमिटी जल्द ही इस सभी को चयनित कर सूची सौंपगी । इस सभी लोगों के नामों की घोषणा जल्द किया जाएगा। प्रदीप मिर्धा ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन कई वर्षों से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती आ रही है। इस कड़ी में हर साल हॉकी के जादूगर जयपाल सिंह मुंडा के जन्म तिथि पर खेल पुरस्कार का आयोजन करती है। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने का कार्य किया जा रहा है..

निरंजन भारती ने कहा कि यह एक ऐसा खेल पुरस्कार है, जिस पुरस्कार को लेकर के खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार रहता है और वह भी इस पुरस्कार को पाने के लिए ललायित रहते हैं। पोस्टर विमोचन में संगीता तिर्की केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, मुकेश भगत रचनात्मक निदेशक, सूरज टोप्पो संरक्षक, पंकज कुशवाहा सचिव, विक्की करमाली सचिव, अनिरुद्ध पांडे सलाहकार, स्मिता महासचिव महिला मोर्चा, केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद तिर्की, डॉ हेमलाल मेहता, डॉ तालकेश्वर मेहता, अनिल उरांव, पवन कुमार, अक्षय तिवारी, विशाल भारद्वाज, मुन्ना टोप्पो आदि मौजूद थे..

NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *