14 चक्का ट्रक के चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की हुई मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने किया रोड जाम…

14 चक्का ट्रक के चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की हुई मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने किया रोड जाम…

झरिया(JHARIA): झरिया थाना क्षेत्र के साउथ झरिया कोयरी बांध रेलवे लाइन के समीप शुक्रवार को देर रात 14 चक्का ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई ..

सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए । स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दूरभाष पर झरिया पुलिस को दी सूचना मिलते ही झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम न्यू दोबारी खदान कोयरीबांध निवासी मृतक 45 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर बाचोल भुइयां झरिया बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी स्टेशन रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक संख्या जेएच 10 बीके – 6199 ने उसे अपने चपेट में लेते हुए बाचोल के सर पर ट्रक चढ़ गया। जिससे बाचोल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई..

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा लेकिन आसपास के लोगों को पीछे आता देख ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक के आगे के चक्का को धारधार हथियार से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बाचोल अविवाहित था। अपने भाई यमुना भुइयां के साथ रहता था। मुआवजे की मांग को लेकर बाचोल के परिवार व आसपास के लोग शव को सड़क पर रख बैठ गए। वहीं झरिया पुलिस गुस्साए लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत करवाने का प्रयास कर रही है । हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुआवजा को लेकर बातचीत जारी था..

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश यादव भी मृतक के परिवार के साथ सड़क पर बैठ गए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *