आउट सोर्सिंग कंपनी द्वारा रैयतों के जमीन पर जबरन ओपी डंपिंग करने के विरोध में इंडिया गठबंधन के बेनर तले पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने ग्रामीणों रैयतों के पक्ष में खोला मोर्चा…

आउट सोर्सिंग कंपनी द्वारा रैयतों के जमीन पर जबरन ओपी डंपिंग करने के विरोध में इंडिया गठबंधन के बेनर तले पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने ग्रामीणों रैयतों के पक्ष में खोला मोर्चा…

आउट सोर्सिंग कंपनी रैयतों से वार्ता किए बगैर डंपिंग कार्य किया तो बोरियां बिस्तर लेकर भागने पर कर देंगे मजबूर, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह

झरिया(JHARIA): झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सुरूंगा के रैयतों को अधिकार दिलाने के उद्देश्य से बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के बैनर तले मोर्चा खोला। गौरतलब हो कि बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जीनागोरा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा परियोजना का मलबा को सुरूंगा के रैयतों की जमीन पर जबरन गिराने का काम किया जा रहा है जिसका विरोध रैयतों ने कई महीनों से कर रहे हैं..

जिसका मामला प्रकाश में आने पर शुक्रवार को पूर्व विधायक मौके पर पहुंची। रैयतों की समस्या को लेकर सुरूंगा बाउरी टोला में कांग्रेस नेता गौतम देव एवं माले नेता भोजोहरी महतो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की आयोजित संकल्प सभा में पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ स्थानीय रैयतों को उनका अधिकार और न्याय दिलाने के लिए प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया..

मौके पर सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग मालिक किसका आदमी है ये किसी से छिपा नहीं है। चुनाव खत्म होते ही ऐसे लोग फिर से सर उठाने लगे है। अगर ग्रामीणों में एकजुटता नहीं रहेगी तो सुरूंगा का नाम नक्शा से खत्म हो जाएगा। इसलिए यहां के लोग अगर पुरखो की अस्तित्व को बचाने को एकजुट होकर उनका साथ दिया, तो ऐसे आउटसोर्सिंग मालिक का सर कुचल दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आज के बाद अब जबरन उनकी जमीन पर ओबी डंपिंग नहीं की जाएगी, अगर ऐसा हुआ तो आउटसोर्सिंग संचालक को बोरिया बिस्तर लेकर भागने को मजबूर कर देंगे..

उन्होंने कहा कि रैयती जमीन पर ओबी डंपिंग करने के मामले को लेकर कई बार आउटसोर्सिंग समर्थकों और रैयतों के बीच कई दौर हुई खून खराबे की घटना के बाद भी रैयतों के पक्ष में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बाध्य होकर पहाड़ीगोडा में एक दर्जन रैयत परिवार अपनी जमीन की सुरक्षा को लेकर पिछले छह माह से धरना पर हैं। बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन मामले को सुलझाने को लेकर शिथिल है..

इस दौरान सभा की अध्यक्षता बिनोद कालिंदी एवं संचालन गोपाल बाउरी ने किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य युद्धेश्वर सिंह, जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, माले के जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, गौतम देव ,नकुलदेव सिंह, सुधीर महतो, सनातन रविदास, पशुपतिनाथ देव आदि ने भी सभा को संबोधित किया है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *