स्वामी विवेकानंद विद्यालय का रजत जयंती समारोह रंगारंग आगाज…

स्वामी विवेकानंद विद्यालय का रजत जयंती समारोह रंगारंग आगाज…

धनबाद(NIRSA): चिरकुंडा सुंदर नगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय ने शुक्रवार को अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मनाना शुरू किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह का आगाज मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ..

इस खास मौके पर सैकड़ों अभिभावक भी मौजूद रहे। बच्चों ने गणेश वंदना और राम आएगे जैसे नृत्यों से कार्यक्रम की शुरुआत की बच्चों ने एक बढ़ कर एक नृत्य,संगीत एव ड्रामा पेश किए,विद्यालय के निर्देशक विवेक सिंह ने बताया कि आज विद्यालय अपना पच्चीसवां वर्षगांठ मना रहा हैं,हमारे विद्यालय में अनुशासन रहित शिक्षा प्रदान करती हैं, वही विद्यालय के प्राचार्य संजीव साव ने बताया कि वर्ष 1998 में स्वामी विवेकानंद विद्यालय का स्थापना की गई थी उस समय हमारे विद्यालय महज साठ बच्चे शिक्षा ग्रहण करते थे और आज हमारे विद्यालय में कुल अठारह सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं हमारे विद्यालय में न्यूनतम राशि में ही उच्च कोटि का शिक्षा दी जाती है और बच्चों पर विशेष ध्यान दी जाती हैं..

विद्यालय में उपस्थित मुख्यअतिथि चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि विद्यालय द्वारा बहुत ही सराहनीय दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है मैं भी चाहूंगा कि हमारे क्षेत्र में पढ़ने वाले सभी विद्यालयों में पहुंचकर पुलिस द्वारा बच्चों को जागरूक करने का पाठशाला चलाई जाए पूर्व में इस तरह का कार्यक्रम आयोजन हुआ था और आगे भी ऐसे आयोजन होने से बच्चों में जागरुकता आएगी क्या सही है और क्या गलत है इसे बच्चे पहचान पाएंगे..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *