हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग सदर एसडीएम अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी (34) गंभीर रूप से झुलस गयीं. उनका शरीर 65 फीसदी झुलस गया है. उन्हें गंभीर स्थिति में बोकारो जेनरल अस्पताल लाया गया जहां से देर शाम रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया..
वहीं इस घटना में एसडीएम का भी दोनों हाथ जल गये. उनका भी उपचार बीजीएच में चल रहा है. इस मामले में अनीता कुमारी के भाई ने कहा है कि उनकी बहन को जलाया गया है…
अनीता देवी के बड़े भाई कामेश्वर गुप्ता ने बताया कि वह चतरा जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पिंडरकौन गांव रहने वाले हैं.
NEWSANP के लिए हज़ारीबाग़ से ब्यूरो रिपोर्ट

