धनबाद(DHANBAD): कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया उनका सरल स्वभाव सादगी शालीन व्यक्तित्व ईमानदारी सेवा भाव देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे विभिन्न पदों रहते हुए उन्होंने देश में आर्थिक सुधारो की दिशा तय की इसमें सरकारी नियंत्रण को घटना फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट एफडीआई को बढ़ावा देना और स्ट्रक्चरल रिफॉर्म को लागू करना शामिल था डॉक्टर साहब के इन कदमों ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को वर्ल्ड लेवल पर प्रतिस्पर्धी बनाया नरेगा सूचना का अधिकार आधार कार्ड भोजन का अधिकार चांद से मंगल तक का सफर आर्थिक उदारीकरण जैसे फैसलों ने बदली थी देश के इकोनामी और देश के लोगों की बदली थी तकदीर जिनके आर्थिक सुधारो का लोहा पूरी दुनिया ने माना..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

