चेकिंग अभियान में ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों से वसूला गया जुर्माना…

चेकिंग अभियान में ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों से वसूला गया जुर्माना…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर रोकथाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस विभाग जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उलंघन करते पाए जाने वालों से जुर्माना भी वसूल रही है. आज इसी कड़ी में शहर के रांगाटांड में वाहन जाँच अभियान चलाकर बिना हेलमेट पहने बाईक चलानेवालों, रांग साइड में वाहनों का परिचालन करने तथा कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया..

इस अभियान के संदर्भ में ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उलंघन करनेवालों पर हमारी पैनी नजर है. जो भी उलंघन करते पाए जायेंगे उनसे जुर्माना वसूला जायेगा साथ ही कई मामलों में लाइसेंस रद्द करने तक की भी कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया रात्रि में लगातार ड्रिंक एंड ड्राइव का भी अभियान चलाया जा रहा है ताकि शराब के नशे में कोई अगर वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो उसपर कार्रवाई हो सके साथ ही दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *