कुजामा लोडिंग पॉइंट में मैन्युअल लोडिंग की मांग को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में कई राउंड हवाई फायरिंग के बाद भी संयुक्त मोर्चा की लगातार धरना प्रदर्शन जारी…

कुजामा लोडिंग पॉइंट में मैन्युअल लोडिंग की मांग को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में कई राउंड हवाई फायरिंग के बाद भी संयुक्त मोर्चा की लगातार धरना प्रदर्शन जारी…

झरिया(JHARIA): बीसीसीएल लोदना एरिया 10 के कुजामा कोलियरी अंतर्गत एटीदेव प्रभा आउट सोर्सिंग कंपनी चेकपोस्ट स्थित लगभग एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के बेनर तले बुधवार को ट्रांसपोर्टिग कार्य ठप करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखें हैं। लोगों का कहना है कि जबतक हमारी मांगे पूरी नही होगी तबतक यह आंदोलन जारी रहेगी इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जबकि बीते मंगलवार को प्रदर्शन के विरोध मे दो गुट आमने-सामने होकर विरोध करने लगें जिसके कारण दोनों गुटों ने अपनी सक्ती प्रदर्शन में कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया गया था।वही बड़ी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कई थाने के पुलीस टीम भी पहले से मोर्चा संभाले हुए थी..

जिसके कारण किसी भी तरह के अपीर्य घटना घटित नही हुई। इधर घटना के बाद दोनों गुटों द्वारा एक दूसरे गुट के समर्थक नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए तिसरा थाना में लिखित मामला दर्ज कराया गया है। फायरिंग की घटना से मजदूरों मे भय के साथ साथ आक्रोश भी देखा गया।स्थिति आज भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इधर किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए पुनः फिर तिसरा थाना, घनुडीह ओपी, लोदना ओपी पुलिस बल एवं सीआईएसएफ की टीम संजूक्त रुप से जाल बिछाकर पैनी नजर बनाए हुए है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *