नई दिल्ली(NEW DELHI): लिंगया लीलावती मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2024 में देशभर के 100 से अधिक पुरस्कार विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।इस समारोह का आयोजन आरजे आरती मल्होत्रा, निदेशक गोल्डन स्पैरो और डॉ. तिलक तन्वर, स्काल्ड कंसल्टेंट एलएलपी द्वारा किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता गजेंद्र सिंह चौहान, जिन्होंने टीवी धारावाहिक महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी, ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया…
इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में साध्वी प्रज्ञा जी, हरि ओम हरि, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष, और बिकाश पांचाल, कांग्रेस के अध्यक्ष, उपस्थित थे।इस समारोह में एक अन्य प्रमुख आकर्षण रही डॉ. पूजा, शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन की निदेशक, विद्या भारती उत्तर पूर्व शेत्र की समयदानी कार्यकर्ता और पूर्व छात्रा, को मिला सम्मान, जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया..
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

