पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ आगामी 4 जनवरी को शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र परिसर में जिला प्रशासन मेगा मेडिकल कैम्पा लगायेगा। आयोजित मेगा मेडिकल कैम्प की सफलता को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा डीसी मनीष कुमार ने लिया। डीसी ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्रा परिसर में लगने वाले मेडिकल कैम्प में पहुंचने वाले मरीजो के अलावे सेवा देने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बावत किये जा रहे। कार्यों का न केवल निरीक्षण किया बल्कि मौजूद सिविल सर्जन, उपाधीक्षक सहित चिकित्सको को कई आवश्यक निर्देश भी दिया…
मौके पर सिविल सर्जन डा. मंटु कुमार टेकरीवाल, उपाधीक्षक डा. मनीष कुमार के अलावे डा. अमित कुमार आदि मौजूद रहे। स्वास्थ विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक लगने वाले मेडिकल कैम्प में सर्वाइकल कैंसर एवं आंख रोग की विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा जांच की जायेगी और चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत चिन्हित मरीजो को स्वास्थ सुविधाए भी मुहैया करायी जायेगी। बताया गया कि मेडिकल कैम्प में सरकार की स्वास्थ सेवाओं यथा मलेरिया उन्मुलन, यक्ष्मा उन्मुलन, डेंगु, कालाजार सहित सभी स्वास्थ योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी भी दी जायेगी और दवा आदि भी मुफ्त में मुहैया कराये जायेंगे.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार का रिपोर्ट

