रांची(RANCHI): ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को रघुवर दास की जगह ओडिशा का राज्यपाल बनाया है। अब रघुवर फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में उतरेंगे। उन्हें बड़ा दायित्व मिलने की संभावना है। मकर संक्रांति के बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष या झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि रघुवर ने इस मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जब उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने इसे अफवाह बताया। लेकिन उनसे बातचीत में साफ संकेत था कि वे फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में लौटेंगे।…
झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व झारखंड में संगठन में भारी फेरबदल करने के पक्ष में है। ऐसे में माना जा रहा है कि रघुवर दास का उपयोग प्रदेश संगठन के लिए किया जाएगा। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि जेपी नड्डा के बाद उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कमान सौंपी जा सकती है। क्योंकि उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अच्छे संबंध बताए जाते हैं।…
पूर्व गृह सचिव भल्ला मणिपुर, पूर्व सेना प्रमुख सिंह मिजोरम के गवर्नर
मंगलवार को पांच राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को हिंसाग्रस्त मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह मिजोरम के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार स्थानांतरित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, खान के स्थान पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है..
मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को दास के स्थान पर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन सभी राज्यपाल अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।…
झारखंड में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री थे
वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया था। वे 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहे। यही नहीं, वे झारखंड के ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने पूरे पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। 2019 में भाजपा के विधानसभा चुनाव में हारने के बाद वे फिर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। रघुवर दास भाजपा के जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने सीतारामडेरा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का सफर तय किया। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं।
पिछले साल 18 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल बने थे
पांच राज्यों के राज्यपाल बदले, आरिफ मोहम्मद बिहार के नए गवर्नर
रघुवर दास को 18 अक्टूबर 2023 को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था। इसके बाद 26 अक्टूबर को उन्होंने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 31 अक्टूबर 2023 को उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। राज्यपाल बनने के पहले वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उन्होंने भाजपा में मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाई। उन्हें दो बार पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।…
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

