झारखंड(JHARKHAND) : लातेहार पुलिस ने PLFI को तगड़ा झटका दिया है। मनिका पुलिस ने PLFI के मोस्ट वांडेट उग्रवादी कैला यादव उर्फ संदीप जी को अरेस्ट कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और सात जिंदा गोलियां जब्त की है..
वह पलामू के पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ लातेहार, पलामू और चतरा के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। इस बात का खुलासा आज लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।
SP ने मीडिया को बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि PLFI का मोस्ट वांटेड उग्रवादी कैला यादव लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के आसपास देखा गया है..
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन को पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने गंभीरता से लिया और आगे का टास्क बरवाडीह SDPO की देखरेख में गठित टीम को दिया। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और कैला यादव को धर दबोचा। तालाशी लेने पर उसके पास से हथियार और गोलियां मिली। वहीं, पुलिस को दिये अपने बयान में उसने कई अहन राज उगले हैं। उसे दबोचने में मनिका थानेदार शशि कुमार, ASI रणधीर कुमार सिंह, सिपाही पप्पू कुमार यादव, उदित कुमार और रामाश्रय पासवान की सराहनीय भूमिका रही..
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

