मुस्किल में फसे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी…

मुस्किल में फसे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी…

झारखंड(JHARKHAND): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हरमू रोड स्थित आवासीय प्लॉट पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने सवाल खड़े किए हैं. बोर्ड का कहना है कि धोनी के इस आवासीय भूखंड का उपयोग नियमों के खिलाफ व्यवसायिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा है. धोनी को तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार ने खेल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते हरमू रोड पर करीब 10,000 वर्गफुट का आवासीय प्लॉट आवंटित किया था..

हालांकि, अब यह सामने आया है कि इस प्लॉट पर डायग्नोस्टिक सेंटर का बोर्ड लगा हुआ है. झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि आवासीय प्लॉट का उपयोग केवल आवास के लिए ही किया जा सकता है. किसी अन्य उपयोग के लिए यह नियमों का उल्लंघन है. बोर्ड ने धोनी के हरमू आवास पर डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है..

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *