कतरास(KATRAS): कतरास व तोपचांची थाना में एबीसीआई, एससीपीएल एसआईपीएल (जेबी) कंपनी के-प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक कुमार द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत पर दीपनारायण सिंह, पंकज सिंह व सूरज सिंह के खिलाफ रंगदारी, मारपीट व कैंप में घुसकर मशीन ले जाने का मामला दर्ज किया है..
शिकायत में प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा है कि गोमो प्रधानखंता के मध्य निचितपुर के पास मिट्टी कटाई और फिलिंग व पुलिया का कार्य चल रहा है, जहां दीपनारायण सिंह, पंकज सिंह, सूरज सिंह व दस अन्य के द्वारा 15 दिन से रंगदारी की मांग किया जा रहा था। शनिवार को निचितपुर में व रविवार को तोपचांची में नामजद तीनों व दस बारह हरवे हथियार से लैस होकर साइड में काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट कर काम को रोकवा दिया..
शनिवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे मोबाइल फोन से पंकज सिंह ने फोन कर दीपनारायण सिंह से बात कराया। बातचीत में एक बार में दस लाख व प्रति महीना दो दो लाख देने की बात कहा। इतना रुपया देने के सक्षम नहीं कहने पर श्यामडीह अपने कार्यालय में बुलाए..
वहां पांच लाख व प्रतिमाह दो-दो लाख नहीं देने पर काम बंद करने व पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। भयवश पंकज सिंह को 50 हजार दे दिए। जेबी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की लिखित शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि दीपनारायण सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।असित कुमार सिंह, कतरास थाना प्रभारी..
NEWSANP के लिए कतरास से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

