LPG Cylinder Price: झारखंड के 10 बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?…

LPG Cylinder Price: झारखंड के 10 बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 842.50 रुपए से लेकर 862 रुपए के बीच है. आज हम बात कर रहे हैं राज्य के 10 शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत की. राजधानी रांची में, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को 860.50 रुपए में मिलते हैं. यही सिलेंडर जमशेदपुर के उपभोक्ता को 842.50 रुपए में मिल जाता है, तो चाईबासा के लोगों को इसके लिए 843.50 रुपए का भुगतान करना होता है. हजारीबाग और कोडरमा 2 ऐसे जिले हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वालों को 14.2 किलो के ही सिलेंडर के लिए 862 रुपए चुकाने पड़ते हैं….

झारखंड के 10 शहरों में एलपीजी सिलेंडर का मूल्य

रांची 860.50 रुपए

जमशेदपुर 842.50 रुपए

धनबाद 860.50 रुपए

गिरिडीह 860.50 रुपए

हजारीबाग 862.00 रुपए

देवघर 860.50 रुपए

डाल्टेनगंज 860.00 रुपए

कोडरमा 862.00 रुपए

बोकारो 860.50 रुपए

चाईबासा 843.50 रुपए..

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं….

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है…

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है….

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *