भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा–भारी भरकम ट्रैफिक जुर्माना लगा कर जनता का शोषण कर रही हेमंत सरकार…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा–भारी भरकम ट्रैफिक जुर्माना लगा कर जनता का शोषण कर रही हेमंत सरकार…

रांची(RANCHI): बाबूलाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को झारखंड सरकार पर बड़ा निशाना साधा..

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। मामूली गलतियों पर भी भारी-भरकम जुर्माना लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है।जुर्माने की वसूली को दी जा रही प्राथमिकताबाबूलाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज कर सिर्फ जुर्माने की वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है…

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन जब तक सड़कों की दशा नहीं सुधरेगी, ट्रैफिक सिग्नल सही नहीं होंगे और लोगों को जागरूक नहीं किया जाएगा, तब तक सिर्फ जुर्माना वसूलने से समस्या हल नहीं होगी। कहा कि इस मुद्दे पर बेहद संवेदनशीलता की जरूरत है। आमजनों पर लगाए गए भारी भरकम जुर्माने पर राज्य सरकार पुनर्विचार करें और रांची की सड़कों पर मची लूट को रोककर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *