नई दिल्ली (NEW DELHI) :दिल्ली के पूर्व CM अरविन्द केजरीवाल ने ऐलान किया कि सोमवार से दो योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ‘हाल ही में हमने दो योजनाओं की घोषणा की थी, एक महिला सम्मान योजना, हमारी महिलाओं की सुविधा के लिए हमने घोषणा की थी कि हम उनके बैंक खातों में 2,100 रुपये जमा करेंगे..
इसका पंजीकरण कल से शुरू हो रहा है। दूसरी घोषणा संजीवनी योजना की थी। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। अब आप सरकार उनका इलाज करायेगी। इस योजना का पंजीकरण भी कल से शुरू हो जायेगा।’ उन्होंने कहा की हमारी टीम घर-घर जाकर संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण करेगी। इसके लिए दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है और आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका वोट रद्द हुआ है या नहीं..
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

