राजस्थान(RAJASTHAN): राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। गनीमत रही कि पूर्व CM वसुंधरा राजे को कुछ नहीं हुआ। इस हादसे में 7 पुलिसवाले जख्मी हुये हैं। जिनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा पाली जिले के बाली में हुआ..
जानकारी के मुताबिक आज पूर्व CM मंत्री ओटा राम देवासी की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त कर उनके गांव मुंडारा से जोधपुर लौट रहीं थी। तभी रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में काफिले की बोलेरो का बैलेंस बिगड़ और पलट गई। जिसके बाद वसुंधरा राजे ने गाड़ी से उतरकर घायलों का हाल लिया। व तुरंत उन्हें अस्पताल भेजा गया। जख्मी पुलिस वालों में रूपाराम, भाग चंद, सूरज, नवीन जितेंद्र, और 2 अन्य शामिल है..
NEWSANP के लिए राजस्थान से ब्यूरो रिपोर्ट

