गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद गांव में रहनेवाले दामोदर यादव की हत्या के बाद जनाक्रोश उबाल पर है। गोलबंद हुये लोगों का गुस्सा सड़कों पर झलका। थाना के सामने ही घंटों रोड जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बहुत समझाया और यह बताया कि इस हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित 7 लोगों को अब तक अरेस्ट किया जा चुका है..
वहीं आक्रोशित लोग हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। फास्ट ट्रैक में यह मामला ले जाने की डिमांड की गई। गिरिडीह पुलिस कप्तान ने इस मर्डर केस को गंभीरता से लेते हुये एक स्पेशल टीम बनाई। मिले टास्क पर गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से सभी संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया। इल्जाम है कि बीते कल दामोदर यादव को अपराधियों ने चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया..
भागते हत्यारों में से दो मो ताजउद्दीन उर्फ बिट्टु उर्फ फैजान अंसारी और मो एहसान अंसारी को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार हत्यारों ने पुलिस के सामने हत्या के पीछे छिपे सारे राज उगल दिये। गिरफ्तार अन्य लोगों में मो ताजउद्दीन उर्फ ताज, मिथुन हाडी, मोहन, मो समीर, मो तौफिक, मो ताजउद्दीन उर्फ बिट्टु उर्फ फैजान अंसारी और मो एहसान अंसारी शामिल है..
NEWSANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट

