सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर में देवराहा बाबा का भक्ति भाव से मनाया गया कार्यक्रम…

सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर में देवराहा बाबा का भक्ति भाव से मनाया गया कार्यक्रम…

धनबाद(SINDRI): रविवार को शहरपुरा शिवमंदिर में ब्रम्हऋषि देवराहा बाबा का वैदिक मंत्रोच्चारण एवं रितिवाज के सांथ ऋदालु भक्तों के बीच पूजा अर्चना ‌सम्मपन्न किया गया।आचार्य अमरकांत झा द्वारा पूजा अर्चना करवाया गया।पूजा अर्चना के बाद भंडारा का व्यवस्था किया गया बताया जाता है कि सन् 1982 से प्रत्येक वर्ष शहरपुरा शिव मंदिर के प्रांगण में देवराहा बाबा का कार्य क्रम के साथ भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा महा भोग प्रसाद ग्रहण किया गया..

बाबा विश्व प्रसिद्ध संत दिगम्बर संत देवराहा बाबा के शिष्य १०००८ मुक्तेश्वरानन्द गिरी बाल योगी बरदानी बाबा के उत्तराखंड से आगमन पर सारा वातावरण भक्ति मय हो गया था।स्वामी जी ने कहा देवराहा बाबा के चरणों में देश विदेश के नामी गिरामी हस्तियों के सांथ पशु पक्षी सभी नतमस्तक होते थे।देवराहा बाबा भक्तों के ऊपर हरदम दया करुणा कृपा आज भी करते हैं।भंडारा का आयोजन देवराहा बाबा सत्संग समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।आयोजकों में शम्भू सिंह, शंकर सिन्हा,नरेश प्रसाद,सुरेश पांडेय, राजेश पाण्डेय, रमेश जिन्दल ,पिन्टू सिन्हा,उदय नारायण सिंह,मुन्ना पांडेय इत्यादि लोगो ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया..

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *