भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा धनबाद महानगर के अंतर्गत सदस्यता अभियान का शुभारंभ सभी शक्ति केंद्रो पे किया गया…

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा  धनबाद महानगर के अंतर्गत सदस्यता अभियान का शुभारंभ सभी शक्ति केंद्रो पे किया गया…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आहूत दिनांक 22.12.2024 को धनबाद महानगर के अंतर्गत सभी शक्ति केंद्रो आज सदस्यता अभियान का शुभारंभ सभी शक्ति केंद्रो पे किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो धनबाद के विधायक राज सिन्हा , बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो , झरिया विधायक रागिनी सिंह धनबाद महानगर के अध्यक्ष सरवन राय , धनबाद महानगर जिला महामंत्री सदस्यता अभियान के प्रभारी मानस प्रसून ,सदस्यता अभियान के सह प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ,सदस्यता अभियान के प्रभारी महेश पासवान, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष पार्टी के सभी मुखिया गण पार्टी के सभी निवर्तमान पार्षद गण सहित सभी मंडल अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारियों ने आज सघन सदस्यता अभियान चलाया..

धनबाद विधायक राज सिन्हा जी सर्वप्रथम अपने आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में शक्ति केंद्र संख्या 24-बी में औपचारिक सदस्यता अभियान की शुरुआत की लगभग 200 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई उसके बाद धनबाद प्रखंड अंतर्गत पुटकी प्रभु महतो चौक में धनबाद विधायक राज सिन्हा जी का सम्मान सह अभिनंदन समारोह रखा गया था।साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया गया लगभग 200 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
जिला महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने बस्ताकोला ,घनुवाडीह ,झरिया इंदिरा चौक ,जामाडोबा, पुटकी आदी पांच शक्ति केंद्रो में करीब 800 लोगों को सदस्यता दिलाई एवं सघन सदस्यता अभियान चलाया।
जिला महामंत्री शाह महानगर सदस्यता प्रभारी मानस पशु ने शक्ति केंद्र संख्या 19 में सघन सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जिला मंत्री से जिला सदस्यता प्रभारी पंकज सिंह ने पांडे डाल शक्ति केंद्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान जिला महामंत्री धनेश्वर महतो शेखर सिंह राजकुमार जैन नरेंद्र त्रिवेदी रीता यादव अभिमन्यु कुमार सभी ने अपने शक्ति केंद्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने शक्ति केदो में सदस्यता अभियान चलाया

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *