धनबाद(NIRSA): निरसा में भय आतंक एवं हत्या की राजनीति नहीं होने दी जाएगी। जनता ने जिस आशा एवं विश्वास के साथ विधायक बनाया है उनके विश्वास पर खरा उतरे और निरसा की विकास करें। हम लोग भी सहयोग करेंगे। यदि गांव के लोगों को आपस में लड़वाने, बाहरी भीतरी का नारा देकर निरसा विधानसभा का सौहार्द बिगड़ने का काम करेंगे तो भाजपा उसका मुंह तोड़ जवाब देगी। उक्त बातें पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने गोपीनाथपुर कोलियरी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के धरना स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही..
उन्होंने कहा कि कंपनी से अपनी मांग मनवाने आए थे, तो फिर आपस में ही ग्रामीणों को क्यों लड़वाया गया। गोपीनाथपुर कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड में प्रभावित तीन पंचायत के लोगों को काम दिया जा रहा है। जो लोग काम कर रहे थे वह लोग भी तो यही के रहने वाले हैं। राजा कोलियरी में कितने लोगों को विधायक अरूप चटर्जी ने रोजी रोजगार दिलवाया था तथा स्थानीय लोग को रोजगार दिलवाएंगे। ओम बेस्को एवं चापापुर कोलियरी में कितने स्थानीय लोगों को रोजी रोजगार मिला है। क्या विधायक बताएंगे..
गोपीनाथपुर कोलियरी में सिर्फ अपना रंगदारी एवं आतंक कायम करने के लिए ग्रामीणों को आपस में लड़वाया जा रहा है। आंदोलन के दौरान भाकपा-माले का झंडा एवं शर्ट पहने लोग हथियार लहरा रहे थे। पत्थरबाजी कर रहे थे। यदि धरना स्थल पर शिव चर्चा हो रही थी तो उसमें हथियार की क्या आवश्यकता थी। प्रशासन निष्पक्षता के साथ पूरे मामले की जांच करें तो सच्चाई सामने आएगी। प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में आकर एक पक्षीय कार्रवाई कर एक पक्ष के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। भय आतंक एवं हत्या की राजनीति करने की छूट निरसा विधानसभा में नहीं दी जाएगी..
विधायक बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि चिरकुंडा में मारवाड़ी समाज के युवकों पर हमला, पटियाला हाउस होटल पर हमला करने वाले कौन लोग हैं। गोपीनाथपुर कोलियरी में ईसीएल में कार्यरत लोग कैसे पहुंचे। क्या हाजिरी बनाकर लड़ाई करने के लिए ईसीएल प्रबंधन पैसे दे रही है। इसकी जांच की मांग में सीएमडी से करूंगी। जनता ने विकास करने के लिए विधायक बनाया है विनाश नहीं करें..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

