राँची केटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएसन ने जरूरतमंदों के बीच कम्बल बांटा…

राँची केटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएसन ने जरूरतमंदों के बीच  कम्बल बांटा…

राँची(RANCHI): राँची केटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएसन के तत्वाधान में बुंडू प्रखंड के ताऊ मैदान में क्षेत्र के सैंकड़ो जरूरतमंद महिला व पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के सचिव शिव बिड़ला ने किया । उन्होंने बताया की ये कम्बल एसोसिएसन के माध्यम से वितरित किया जा रहा है किन्तु मेरा मानना है की कम्बल ईस्वर हमारे माध्यम से वितरित हो रहा है ईश्वर के वस्तु ईश्वर के बन्दों को प्राप्त हो रहा है । शहर के सम्पन्न लोग ठंड से बचन जातें हैं किन्तु गांव के ऐसे लोग जिनके पास संसाधन की कमी है ठंड से परेशानी होती है जिनको कुछ मदद मिल जाये इससे लेकर एसोसिएशन समय समय पर आम लोगों के बीच कम्बल व अन्य जरूरतमंद वस्तुओं का वितरण करतें हैं ताकि लोगों को मदद मिल सके..

एसोसिएशन का अध्यक्ष दीपक सराफ ने बताया जनसेवा के सोंच को लेकर हम सभी सदस्य आपस में मिलकर अर्थ जमा करतें हैं और जरूरत मन्द लोगों के लिये ठंड में कम्बल का व्यवस्था करतें हैं ताकि आम नागरिक ठंड से बच सकें । साथ ही साथ सूर्यमन्दिर के पुजारी सफाई कर्मी व गॉर्ड के बीच भी कम्बल का वितरण किया गया ..

मौके पर राजकुमार अग्रवाल संजय कुमार सुरेस शाहू मिलन दिनेश प्रदीप शाहू शिवशंकर देवकी देवी संजीव कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहें..

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *