टुंडी(धनबाद) राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सभी अधिकारियों के साथ मिलकर तोपचांची झील का निरीक्षण किया। मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग सौ करोड़ की लागत से तोपचांची झील वाटर बोर्ड का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार करेगा। झील परिसर की मरम्मती के साथ साथ बिजली, कैफेटेरिया, फाउंटेन लाइट, म्यूजिक लाइट, बोटिंग रिसॉर्ट, मीटिंग हॉल, स्काई रोपवे,शौचालय जैसी कई सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री के कहा कि झारखंड टूरिज्म में तोपचांची झील टूरिस्ट हब के रूप में जाना जाएगा और साथ ही स्थानीय लोगों को इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
कंसलटेंट ने प्रेजेंटेशन(ppt) ग्राफिक्स के माध्यम से वाटर मोटर, रिजॉर्ट लाइट, झारखंडी कला, संस्कृति हॉल, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, गाड़ी पार्किंग, और चार्जिंग, पॉइंट आदि को दिखाया जिसके बाद ही मंत्री और विधायक ने ग्राफिक्स का भौतिक रूप से भी निरीक्षण किया।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि राशि बढ़ाने की जरूरत पड़ने पर उसे बढ़ाया भी जाएगा वहीं टुंडी विधायक ने कहा कि सोमवार को पर्यटन सचिव के साथ बैठक कर इसकी रूप रेखा तैयार कर ली जाएगी और नववर्ष के साथ ही इसकी नींव रखी जाएगी।
NEWS ANP के लिए टुंडी से सौरभ की रिपोर्ट

