झरिया(JHARIA): खनन टास्क फोर्स के तहत SSP के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के अधार पर शनिवार को पांडेय बेड़ा वस्ति स्थित सीआईएसएफ व घनुडीह ओपी पुलिस ने संजुक्त रुप से छापामारी कर लगभग 20 टन अवैध कोयला जप्त कर शनिवार को बीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया..
इधर छापामारी की भनक लगते ही उक्त स्थल से कोयला चोर भागने में सफल रहे। मौके पर पुलीस टीम के नेतृत्व कर रहे घनुडीह ओपी के एएसआई चूमना उरांव ने बताए कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध कारोबारियों द्वारा अवैध रूप से कोयले की भंडारण पांडेय बेड़ा वस्ति स्थित किया जा रहा है..
जिसके आलोक में सीआईएसएफ व ओपी पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर छापामारी किया। जंहा लगभग 20 टन कोयला प्लास्टिक बोरियां में पैकिंग कर रखा गया था। जिसे रात के अंधेरे में अवैध कारोबारियों द्वारा ठिकाने लगाने के फिराक में थे जिसका मंसूबे पर पानी फेरते हुए जप्त कोयला लोदना एरिया प्रबंधन को सौंप दिया गया है। फिलहाल कोयला चोर घटना स्थल से भागने में सफल रहे। वहीं आगे की कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल जारी है। मौके पर सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान समेत ओपी के एएसआई अखिलेश कुमार के साथ सहयोगी पुलिस कर्मी मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

