सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन..डायन प्रथा, बाल विवाह प्रथा, भ्रूण हत्या, लिंग भेद के रोकथाम हेतु की गई चर्चा…

सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन..डायन प्रथा, बाल विवाह प्रथा, भ्रूण हत्या, लिंग भेद के रोकथाम हेतु की गई चर्चा…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 21 दिसंबर 2024 को सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन डीआरडीए सभागार मिश्रित भवन धनबाद में पूर्वाहन 11.30 बजे से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया..

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर ने सामाजिक कुरीति यथा-डायन प्रथा, बाल विवाह प्रथा, भ्रूण हत्या, लिंग भेद इत्यादि के संदर्भ में जनमानस को जागरूक किये जाने एवं सामाजिक कुरीति पर रोकथाम लगाने पर विस्तृत समीक्षा एवं जानकारी दिया..

कार्यशाला में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सदस्य बाल कल्याण समिति, महिला पर्यवेक्षिका,कार्यरत NGO तथा आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित हुई..

NEWSANP के लिए धनबाद से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *