नकली मोबिल और नकली हीरो के स्पेयर पार्ट्स के कारोबार का भंडाफोड़50 लाख से अधिक का सामान बरामद SBIPR की टीम और बैंक मोड़ पुलिस ने की थी छापेमारी…

नकली मोबिल और नकली हीरो के स्पेयर पार्ट्स के कारोबार का भंडाफोड़50 लाख से अधिक का सामान बरामद SBIPR की टीम और बैंक मोड़ पुलिस ने की थी छापेमारी…

धनबाद(DHANBAD): शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वासु ऑटो में नकली मोबिल और नकली हीरो के स्पेयर पार्ट्स के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है . शुक्रवार को SBIPR ( सेल्ट बिजनेस ऑफ इंटलक्चुकल प्रोपर्टी राइट्स ) की टीम ने बैंक मोड़ पुलिस के सहयोग से वासु ऑटो में छापेमारी की . जिसमें भारी मात्रा में हीरो , गल्फ, मोटुल और अन्य कंपनियों के नकली मोबिल के साथ – साथ हीरो के रैपर ,नकली स्पेयर पार्ट्स और शील करने वाली मशीन बरामद किया है.टीम की इस छापेमारी से शहर के व्यापारियों और ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया है.मामले की जानकारी देते हुए SBIPR के डायरेक्टर विप्लप घोष ने कहा कि पिछले कई महीनों से सूचना मिल रही थी कि बैंक मोड़ स्थित वासु ऑटो में नामी कंपनी का नकली सामान बेचा जा रहा है.

सूचना मिलने के बाद टीम द्वारा दुकान की रैकी की गई.जिसमें सूचना सही पाया गया . जिसके बाद मामले की लखित जानकारी धनबाद लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी को दी गई. जानकारी मिलने के बाद छापेमारी के लिए लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी द्वारा बैंक मोड़ थाना से आज एक टीम दी गई और इसके बाद छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान दुकान में भारी मात्रा में हीरो का रैपर , स्टिकर , सील करने वाली मशीन , हीरो , गल्फ, मोटुल व अन्य कंपनियों का नकली मोबिल बरामद किया गया. बरामद सामान की कीमत 50 लाख से अधिक है. उन्होंने कहा वासु ऑटो बाजार में कंपनी के नाम पर नकली सामान बेच कर जनता को तो बुड़बक बना ही रहा था साथ ही बड़े पैमाने पर जीएसटी की भी चोरी की जा रही थी .फिलहाल माल को जब्त कर बैंक मोड़ थाना के सुपुर्द कर दिया गया है. अब केस आयु द्वारा आगे की कार्यवाई की जाएगी.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *