खबर संकलन करने गए पत्रकार पर जानलेवा हमला…

खबर संकलन करने गए पत्रकार पर जानलेवा हमला…

गिरिडीह(GIRIDIH): ईटीवी भारत के संवाददाता पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. उनके ऊपर हमला नगर निगम के टोल वसूली करने वाले गुंडों ने किया है. इस मौके पर उनके सहयोगी और बीच बचाव करने पहुंचे दो अन्य पत्रकारों के साथ भी मारपीट की गई है.यह घटना गिरिडीह टुंडी मार्ग पर अजीडीह के समीप नगर निगम के टोल टैक्स वसूली केंद्र पर हुई है. ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा पर यह हमला खबर संकलन करने के दौरान किया गया है. वह हाई कोर्ट की रोक के बाद नगर निगम द्वारा जबरन टोल वसूली की शिकायत पर खबर संकलन करने पहुंचे थे.

बता दें कि 18 दिसंबर को झारखंड हाई कोर्ट ने नगर निगम द्वारा टोल वसूली पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद गिरिडीह नगर निगम के गुंडे जबरन टोल वसूली कर रहे हैं. इस खबर को ईटीवी भारत ने दो दिन पूर्व प्रमुखता से प्रकाशित किया था. शुक्रवार को दोबारा टोल वसूली का शिकायत मिलने पर ईटीवी संवाददाता अमरनाथ सिन्हा खबर संकलन करने अजीडीह पहुंचे थे.वह खबर संकलन कर ही रहे थे कि अचानक सात आठ की संख्या में टोल वसूली केंद्र पर मौजूद गुंडों ने उनपर हमला कर दिया. गुंडों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. लाठी-डंडे से वार कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और चेहरे पर भी वार किया. इस दौरान एक व्यक्ति ने हाथ में पिस्तौलनुमा वस्तु लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी.गुंडों ने कहा कि अगर यहां खबर बनाने आए तो जान से मारकर फेंक देंगे. मारपीट होता हुए देख दो अन्य पत्रकार उन्हें बचाने पहुंचे तो गुंडों ने उनके साथ भी मारपीट की. घायल अवस्था में अमरनाथ सिन्हा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

इस खबर को सुनते ही झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पत्रकार अमरनाथ सिन्हा से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली. इस मौके पर मंत्री ने पत्रकार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंचे. घटना की जानकारी लेने के बाद वह आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं.घायल पत्रकार से मिलने के लिए प्रेस क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, माले नेता राजेश सिन्हा, झामुमो नेता अर्जुन रवानी, आजसू नेता मनोज शर्मा, पत्रकार अरविंद कुमार, आलोक रंजन, सूरज सिन्हा, अजय सिंह, बिनोद कुमार शर्मा, मृणाल सिन्हा समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली.इसे भी पढ़ें- घायल फोटो जर्नलिस्ट की हालत क्रिटिकल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स पहुंचकर जाना हाल – अपराधी की तस्वीर सार्वजनिकइसे भी पढ़ें- हजारीबागः पत्रकार के हमलावर पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर, स्थानीय पत्रकारों में भारी आक्रोश – पत्रकार पर दिन दहाड़े हमलाइसे भी पढ़ें- Bihar Journalist Murder : बिहार में पत्रकार की हत्या, घर में 4 अपराधी घुसे और जगाकर मार दी गोली – चिराग पासवान..

NEWSANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट Bharat / bharatझारखंड में सुरक्षित नहीं पत्रकार! संवाददाता पर जानलेवा हमला, गुंडों ने मारपीट कर किया जख्मी..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *