देवास के नयापुरा में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत….

देवास के नयापुरा में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत….

मध्य प्रदेश(MADHYA PRADESH): मध्य प्रदेश के देवास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र में सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई. इस भीषण आग में एक ही परिवार के 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया…

यह घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र की है. जहां अल सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई. इस घटना में बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मौजूद पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल मौके पर एसपी पुनीत गेहलोद मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसमें नीचे के फ्लोर पर डेयरी चलती थी, जिसमें आग लगी और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. इस घटना में बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मौजूद पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दिनेश कारपेंटर उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग की मौत हई है. मृतक डेयरी संचालक होकर बजेपुर के निवासी थे. आग लगने की वजह फिलहाल अज्ञात है. …

दम घुटने से हुई मौत

नयापुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह इस भीषण अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान दिनेश कारपेंटर (35), गायत्री कारपेंटर (30), इशिका (10) और चिराग (7) के रूप में हुई है. इस हादसे में पूरा परिवार काल का ग्रास बन गया. जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 5:00 बजे हुई, जब तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के सदस्यों की नींद के दौरान दम घुटने से मौत हो गई…

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

बता दें कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक डेयरी संचालित होती थी, जबकि प्रथम तल खाली था. इस तल पर बड़ी संख्या में ज्वलनशील पदार्थ और गैस सिलेंडर रखे गए थे. आग लगने के बाद विस्फोट होने से स्थिति और भयावह हो गई. नगर निगम और बीएनपी की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान दूसरी मंजिल से चार शव निकाले गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. शुरुआती जांच के मुताबिक, इस हादसे ने सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी को उजागर कर दिया है. ज्वलनशील पदार्थों और गैस सिलेंडरों को आवासीय इमारत में रखना बेहद खतरनाक साबित हुआ. …

NEWSANP के लिए मध्य प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *