DHANBAD (धनबाद): वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान पर पुलिस लगातार दबाव बना रही है। शुक्रवार को एकबार फिर एटीएस की टीम प्रिंस खान के घर पर एक मामले में कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। प्रिंस खान पर धनबाद के बैंक थाना क्षेत्र स्थित क्लिनिलेब में फायरिंग करवाने का आरोप है जिसमें कांड संख्या 330 /2022 के तहत एटीएस की टीम कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए वासेपुर कमर मकदुम्मी रोड स्थित आवास पहुंची थी। लेकिन टिम को कुछ विशेष हाथ नहीं लगा क्योंकि प्रिंस खान के घर पर पहले भी कुर्की जब्ती की कार्रवाई हो चुकी है। छापेमारी टीम में शामिल रोशन बाड़ा ने कहा क्लिनिलेब फायरिंग मामले के फरार आरोपी प्रिंस खान के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए आए है बैंक मोड़ थाना की मदद से कार्रवाई की गई लेकिन विशेष कुछ नहीं मिला है। प्रिंस खान के गुर्गे के द्वारा धनबाद में लगातार गोलीबारी की घटना और व्यापारियों को धमकी देने के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें प्रिंस खान के गुर्गे मेजर के द्वारा घटना की जिम्मेदारी भी ली जा रही है। जिससे धनबाद पुलिस प्रिंस खान के खिलाफ करवाई तेज कर रही है।..
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

