श्रृजन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों का मनमोहक प्रस्तुति, क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक संथाल परगना गोपाल कृष्ण झा ने की सराहना…

श्रृजन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों का मनमोहक प्रस्तुति,  क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक संथाल परगना गोपाल कृष्ण झा ने की सराहना…

जामताड़ा(JAMTARA): मिहिजाम श्रृजन पब्लिक स्कूल के दुसरे वार्षिकोत्सव में नन्हे नन्हे छात्रों ने लाजवाब परफार्मेंस किया। इसका श्रीगणेश क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक संथाल परगना गोपाल कृष्ण झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इनके साथ श्रृजन के निदेशक अमरेंद्र दीवारी, मुख्य संचालक सविता तिवारी सहित शिक्षा शास्त्रियों ने दिया।आयोजन का शुभारंभ बच्चों के गणेश वंदना पर आधारित नृत्य नाटिका से हुआ। मंत्रमुग्ध करने वाले 20 परफार्मेंस कब समाप्त हो गया। यह तब दर्शकों को पता चला। जब समापन की उद्घोषणा हुई..

ईद, होली, भांगड़ा, पोंगल, शिवतांडव स्तोत्र और पैट्रियोटिक सोंग पर थिरक रहे नन्हे बच्चों की भूमिका देखते ही बन रहा था। इसका गवाह बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक और परिजन बने। अपने संबोधन में क्षेत्रीय निदेशक संथाल परगना गोपाल कृष्ण झा ने श्रृजन के प्रयास की जहां जम कर सराहना किया। वहीं उन्होंने झारखंड सरकार के शिक्षा नीति का लाभ उठाने का आह्वान किया है। जिसमें झारखंड के प्रत्येक वर्गों के लिए अवसर का दरवाजा खोल रखा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी समस्या का समाधान शिक्षा की पगदंडी से पर ही संभव है।बाइट 1 गोपाल कृष्ण झा, क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक संथाल परगना..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *