अम्बेडकर के नाम लेकर उपहास करना विद्वेष झलकता है.. भाकपा माले ने अमित साह का पुतला दहन किया…

अम्बेडकर के नाम लेकर उपहास करना विद्वेष झलकता है.. भाकपा माले ने अमित साह का पुतला दहन किया…

धनबाद(SINDRI): 19 दिसंबर को भाकपा माले के तत्वावधान मे आयोजित कार्यक्रम मे अमित साह द्वारा अम्बेडकर के नाम लेकर उपहास करने को लेकर भाकपा माले के लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त कर सिन्दरी के भूंजा मोड़ मे अमित साह का पुतला दहन किया..

आक्रोश व्यक्त करने के साथ राज्य कमेटी सदस्य कामरेड सुरेश प्रसाद ने कहा कि बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर ने अपने विचारो और संविधान के जरिए सामाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और समानता के आदर्श वाले भारत की नींव रखी थी, इसे हम तिरस्कार होते नही देख सकते है।भापका माले के साथियो ने गगन चूम्भी नारो के साथ कहा कि अमित साह का अम्बेडकर का तिरस्कार नही भूलेगा हिन्दुस्तान।अमित साह को मोदी सरकार वर्खास्त करो.बाबासाहब हम तुम्हे नही भूलेंगे..

कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए जिला परिषद सदस्य स्वेता कुमारी, राजाराम रजक (मुखिया जी),राजीव मुखर्जी, कृष्णा महतो, विमल रवानी, मधु दास, सुधीर महतो, जितू सिंह, विरिचि महतो, दशरथ ठाकुर, दिलीप दत्ता, मंगल महतो नारायण प्रसाद साहू,सागर मंडल, सुभाष मंडल, लोगन हेम्ब्रम, राजू वाउरी, इत्यादि लोग उपस्थित थे.

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *