धनबाद में बालू तस्करों पर कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने बोला हमला..पुलिस के सामने तीनों खनन निरीक्षकों की पिटाई.. सीओ के बाद खनन विभाग की छापेमारी टीम पर हमला से उठा कई सवाल..

धनबाद में बालू तस्करों पर कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने बोला हमला..पुलिस के सामने तीनों खनन निरीक्षकों की पिटाई.. सीओ के बाद खनन विभाग की छापेमारी टीम पर हमला से उठा कई सवाल..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में बालू माफियाओ का आतंक जारी है. गुरुवार को इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिला जब अवैध ढंग से बालू की परिवहन करने वालों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने गई माइनिंग विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई. मोबाइल छीन कर तोड़ दिया गया .मारपीट की घटना के बाद खनन विभाग के अधिकारियों ने सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है ..जिसमें चार को नामजद और अन्य सात आठ लोगों को आरोपी बनाया है..धनबाद के जिला खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रामाणिक ने मीडिया को बताया कि खनन की विभाग की टीम आज सुबह छापेमारी करने पहले हीरापुर पहुंची जहां से चार अवैध बालू गाड़ी को जब्त किया गया उसके बाद टीम सरायढेला गोल बिल्डिंग पहुंची जहां पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की गई यहां भी दो गाड़ी बिना चालान के पकड़े गए इसी बीच सात आठ लोगों ने खनन विभाग के अधिकारियों पर हमला बोल दिए मारपीट की और फिर गाड़ी छुड़ा कर ले गए..

इस बीच उनके साथ पुलिस की टीम मौजूद थी लेकिन वह रोक नहीं पाई..रेत माफियाओं के हमले में मोबाइल और लैपटॉप को नुकसान पहुंचाने के साथ गाड़ी के शीशे तोड़ दिए ..खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रामाणिक के अनुसार इस मामले में सभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जो जानकारी जुटाई गई है उसके अनुसार मुख्य रूप से मारपीट में शामिल चार लोगों में राजेन्द्र सिंह , असीम मंडल , राकेश मंडल और राहुल सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है..

इसके अलावा सात आठ लोग शामिल थे..गौरतलब है कि धनबाद में इसके पहले भी बालू माफिया अधिकारियों पर हमला कर चुके है ..,हाल ही में 29 नवंबर गुरुवार को गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र दुबे के ऊपर बरवाअड्डा में छापेमारी के दौरान रेत माफियाओं ने हमला बोला था मारपीट की थी और मोबाइल छीन लिया था ..इस मामले में तीन नामजद प्रिंस सिंह ,नीरज सिंह, बंटी सिंह के साथ सात आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था..,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई..नतीजा रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है,पुलिस की सुस्ती से इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है..

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *