धनबाद/झारखंड( DHANBAD/JHARKHAND): एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भारत की संसद में बुधवार को डॉ भीम राव अम्बेडकर के बयान को लेकर विपक्ष आलोचना कर रहा है और इस बयान के विरोध में नई दिल्ली में पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोंक झोंक हुई है वहीं गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं ने संसद भवन के सामने प्रदर्शन का विरोध जताया तो दूसरी ओर धनबाद कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में धनबाद मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया ..
बयान के विरोध में गृह मंत्री के पुतले को जलाकर विरोध जताया गया…
धनबाद जिला कांग्रेस केजिलाध्यक्ष संतोष सिंह और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजित राज ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर पर टिप्पणी कर गृहमंत्री अमित शाह ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया हैं। भारतीय संविधान के रचयिता पर ऐसा बयान अशोभनीय हैं। कांग्रेस पार्टी को इसकी घर निंदा करती हैं। इस मामले में PM नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह का अविलंब इस्तीफा लें..
मौके पर,,,धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव मदन महतो, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, झारखंड प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज कुमार यादव,झारखंड प्रदेश कांग्रेस विशेष आंमत्रित सदस्य रामगोपाल भुवानिया,मुख्तार खान,अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर यादव, मंटू दास, महेंद्र कुमार दुबे,बकील बाउरी, इरफान खान चौधरी, कयूम खान,देवेंद्र कुमार धनबाद जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग अध्यक्ष राजू दास, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जहीर अंसारी,जिला महासचिव संजय जयसवाल, गोपाल कृष्ण चौधरी,धर्मेंद्र कुमार सिंह अवधेश पासवान बंटी दास, अख्तर खान गुडडू, भगवान दास, जितेश सिंह; प्रीतम रवानी, तबरेज खान, किशोर कुमार,नवीन सिंह, बब्लू दास , कामता पासवान,जयप्रकाश चौहान,मृत्युंजय सिंह,मनोज कुमार हाड़ी,डीएन यादव, बिट्टू सिंह,गैरुल हसन,नवीन पासवान, पिंटु तुरी, अनू पासवान, पप्पू पांडेय, अनिल राय,अरविंद कुमार सैनी,गोपाल धारी, सुरज वर्मा,अखिलेश सिंह,धर्मेंवीर कुमार,मनौवर हुसैन,मनोहर दास, प्रमोद चंद्रवंशी, सहित अन्य.
NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट