धनबाद(NIRSA): अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत श्री श्री श्याम अष्टम फाल्गुन अमृत महोत्सव को लेकर गुरुवार को एगयारकुंड से बड़ी संख्या में श्याम भक्त अपने हाथों में निशान लेकर पैदल नाचते गाते नियामतपुर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए,जगह जगह में श्याम भक्तों का स्वागत किया गया एव जलपान की व्यवस्था भी किया गया था, जानकारी देते हुए विकाश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम दीवाने एग्यारकुंड के सदस्यों द्वारा अष्टम फाल्गुन महत्व के तत्वाधान में भव्य निशान शोभा यात्रा निकाला गया है जो कि श्री श्याम दीवानी द्वारा लगातार आठवीं वर्ष “मन की बात सावरे के साथ” भजन संध्या का आयोजन 20 दिसंबर को एग्यारकुंड स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में किया जायेगा..
20 दिसंबर संध्या में भक्तों को रिझाने कोलकाता से विवेक शर्मा एवं जमशेदपुर से अनुभव अग्रवाल उपस्थित रहेंगे सभी श्री श्याम भक्तों को इस शुभ बेला में आने का निमंत्रण भी दिया गया है,मौके पर राकेश अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अमित खरकिया, शेखर साव, विशाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रवि केजरीवाल, राजू साव,नीरज साव, राजेश साव, सुरेंद्र हाडा, संतोष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संदीप जिंदल, अभिषेक जिंदल,चंदन साव,राकेश शर्मा,रवि अग्रवाल,प्रदीप केडिया,संजय केडिया सहित भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

