विश्व अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर समाहरणालय में सेमिनार का हुआ आयोजन…

विश्व अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर समाहरणालय में सेमिनार का हुआ आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 18 दिसंबर 2024 को विश्व अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर समाहरणालय स्थित सभागार में कल्याण विभाग के द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर विनीता कुमारी समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई..

कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, अंचलाधिकारी पुटकी विकास आनंद, अंचल अधिकारी धनबाद शशिकांत सिंकर, सहायक कुल सचिव बीबीएमकेयू समेत अन्य वक्ताओं द्वारा आज के इस सेमिनार में विश्व अल्पसंख्यक दिवस से संबंधित अपने-अपने मंतव्य रखे गए..

वक्ताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है, यह दिन विशेष रूप से उन समुदायों के अधिकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है, जो समाज में संख्यात्मक दृष्टि से कम हैं। हर साल 18 दिसंबर को भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिन, देश के अल्पसंख्यक समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों और मुद्दों पर ध्यान खींचा जाता है। लोग धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषाई और जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने की बात करते हैं..

इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद द्वारा अल्पसंख्यक हेतु चलाए जा रहे हैं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा धनबाद जिला में शैक्षणिक विकास, गरीबों का विकास, छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास की व्यवस्था, बेरोजगार के लिए ऋण, चिकित्सा अनुदान राशि, वन पट्टा का वितरण, कम दर पर दुकान उपलब्ध कराने समेत कई कल्याणकारी योजनाओं से धनबाद में कई लोगों को लाभ दिया गया है..

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *