धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को धनबाद की पुटकी के प्रभु चौक से जिला कांग्रेस कमिटी के सैकड़ो कार्यकताओ और नेताओ को ने रांची राजभवन घेराव कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया। है बताते चले की कांग्रेस कमेटी में सैकड़ो कार्यकताओ ने पुटकी प्रभु चौक पर एकत्रित हुए और राजभवन घेराव कार्यक्रम की ओर रवाना हो गए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि गौतम अडानी और उनके सहयोगियों के ऊपर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोप भ्रष्टाचार धोखाघड़ी छल कथित जाल साजी का पर्दाफाश किया है इन आरोपों ने रिश्वतखोरी मनीलॉन्ड्रिंग और बाजार में हेर फेर एक परेशान करने वाला पैटर्न को उजागर किया है जो भारतीय व्यापार वित्त की प्रतिष्ठा को धूमिल करता है यह घटना भारत के कॉरपोरेट गवर्नेंस और नियामक निगरानी के संबंध में गंभीर चिंताएं उत्पन्न करती है पूंजी के संभावित पलायन आर्थिक विकास रोजगार सृजन और समग्र विकास बाधित हो सकता है इसके बावजूद सरकार द्वारा संसदीय चर्चा को जान बूझकर रोकना और इस मुद्दे पर मौन रहना जिम्मेदारी और जवाब देही से बचने का चिंताजनक संकेत है दूसरी और उन्होंने कहा कि मणिपुर में निरंतर हिंसा गोलीबारी कर्फ्यू और व्यापक अराजकता के अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है कई लोगों की जान चली गई वहां के नागरिक एक अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं इसके बावजूद की संकट में केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार स्थिति पर काबू करने में बुरी तरह विफल है । जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम को धनबाद में पंचायत और मंडल स्तर पर चलाना है..
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश महासचिव मदन महतो,प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम,मनोज यादव, राजेश्वर यादव कयूम खान, इरफान खान चौधरी,वकील बाउरी,योगेन्द्र सिंह योगी, सरफराज आलम प्रभात सिरोलिया,मंटू दास, राजू दास,राजेश राम, बब्लू दास,बाबू अंसारी, जीतेश सिंह सिता राणा, रूबी खातून प्रीतम रवानी, जियाउल हुसैन राम जी भगत, दिलीप मिश्रा, इम्तियाज अली,मनोज कुमार हाड़ी, मृत्युंजय सिंह,असद कलिम,अख्तर खान गुड्डू, बिरेंद्र गुप्ता,पप्पू पासवान, रिषी कांत यादव, राहुल राज,राजा खान,धनेशवर सिंह तबरेज खान डेविड सिंह अनिल गिरी,शाहरुख खान, गोपाल धारी,बबलू मालाकार, नारायण सिंह, सदाब अंसारी, रामविलास राम, अरविंद सैनी, मोईन अंसारी, सुरज वर्मा अकीब जावेद, गैरूल हसन,इदु अंसारी, बलराम महतो, राज कुमार महतो, असलम मंसूरी, उमेश रविदास, बिरेंद्र सिंह चंद्रवंशी. आलम अंसारी,सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओ ने शिरकत किया..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

