केएमसीएल नाले में युवक का शव बरामद , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , पुलिस तफ्तीश में जुटी…

केएमसीएल नाले में युवक का शव बरामद , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , पुलिस तफ्तीश में जुटी…

धनबाद(NIRSA): कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के केएमसीएल नाले में तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी निवासी एक युवक का सब मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । हटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की संध्या से मृत युवक गौरव उर्फ चांदू बनर्जी लापता था । परिजनों ने अपने स्तर से काफ़ी खोजबीन का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल । जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी साथ ही परिजनों ने उसके तीन साथियों के साथ घर से निकलने की बात कही । पुलिस ने तीनों साथियों अमन शेख , विकास बाउरी और गुरगुरी को परिजनों के बयान पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली ..

आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नाले में अचेत पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक मृत युवक को पाया । जब इसकी शिनाख्त की गई तो लापता युवक का शव निकला । जब इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिजन घटना स्थल पर पहुंची साथ ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुँच गए । इधर चांदू की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है आक्रोशित परिजन हिरासत में लिए गए तीनों युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए अविलंब सजा दिलवाने की माँग कर रहे है ..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *