झरिया(JHARIA): झरिया मे मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोयरीबांध स्थित शाखा मैदान मे स्थानीय कुछ लोगों ने एक कटा हुआ पैर का टुकड़ा सड़े गले हालत मे देखा। पैर का कटा हुआ टुकड़ा मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।जिसके बाद कुछ लोगों ने मामले की सूचना झरिया पुलिस को दी। वही खबर की जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कटे हुए पैर के टुकड़े को जब्त कर थाना ले गई..
इस दौरान पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की बात कही गई। हालांकि शव का टुकड़ा यहां कैसे आया और शव के पैर का टुकड़ा किसका है इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कुछ लोगों का कहना था कि पैर का टुकड़ा किसी व्यक्ति का है, तो किसी ने हत्या कर फेक देने की आशंका जताई वही कुछ लोगों ने बताया कि किसी जानवर ने कही ओर से शव के टुकड़े को लाकर यहां फेक दिया। हालांकि स्पष्ट रूप से मामला क्या है इसको लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं था। फिलहाल पुलिसिया जांच पड़ताल के बाद ही मामला का खुलासा हो सकता है..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

