धनबाद(NIRSA): श्री श्री श्याम अष्टम फाल्गुन अमृत महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर श्याम दीवाने एग्यारकुंड के सदस्यों द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया गया कि श्री श्याम दीवाने द्वारा लगातार आठवीं वर्ष मन की बात सावरे के साथ भजन संध्या का आयोजन 19 एवं 20 दिसंबर को एग्यारकुंड स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में किया जा रहा है। 19 दिसंबर की सुबह सैकड़ो की संख्या में निशान लेकर श्याम भक्त नियामतपुर स्थित श्री श्याम एवं दादी मंदिर जाएगी..
इस दौरान जगह जगह भक्तों का स्वागत किया जाएगा। वहीं 20 दिसंबर की शाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे भक्तों को रिझाने कोलकाता से विवेक शर्मा एवं जमशेदपुर से अनुभव अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। मौके पर राकेश अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अमित खरकिया, शेखर साव, विशाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रवि केजरीवाल, नीरज साव, राजेश साव, सुरेंद्र हाडा, संतोष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संदीप जिंदल, एवं अभिषेक जिंदल एव राजू साव उपस्थित थे..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

