मंडप में ठंड से बेहोश हुआ दूल्हा तो भड़क उठी दुल्हन, और फिर जो किया….

मंडप में ठंड से बेहोश हुआ दूल्हा तो भड़क उठी दुल्हन, और फिर जो किया….

देवघर(DEVGHAR): यह मामला देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पेड़ा नगरी घोरमारा का है। जहां रविवार की रात भागलपुर की लड़की और घोरमारा के लड़के की शादी होनी थी, लेकिन इस घटना के बाद शादी बीच में ही टूट गईझारखंड कड़ाके की ठंड और शीतलहरी (Cold and Frost) के बीच शादी करना एक दुल्हे को महंगा पड़ गया।दरअसल कड़ाके की ठंड लगने के कारण दूल्हा मंडप में ही बेहोश (Fainted) हो गया इसके बाद वधू पक्ष ने शादी ही तोड़ दी..

यह मामला देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पेड़ा नगरी घोरमारा का है। जहां रविवार की रात भागलपुर की लड़की और घोरमारा के लड़के की शादी होनी थी, लेकिन इस घटना के बाद शादी बीच में ही टूट गई।स्लाइन और इंजेक्शन के बाद होश में आया दूल्हामिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह घोरमारा स्थित सुखाड़ी मंडल गार्डन कैंपस में चल रहा था..

जहां वर पक्ष धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे और वरमाला भी खुशी-खुशी संपन्न हुआ।वरमाला और खान-पान के बाद जब शादी की रस्में शुरू हुईं, तभी दूल्हा अचानक कंपकंपाते हुए बेहोश होकर गिर पड़ा। ठंड के कारण उसके शरीर का तापमान गिर गया।आनन-फानन में परिजनों ने उसे कमरे में ले जाकर हाथ-पैर रगड़ना शुरू किया। एक कंपाउंडर को बुलाकर दूल्हे को स्लाइन चढ़ाई गई और ठंड से राहत देने के लिए इंजेक्शन दिए गए।दोनों पक्षों के बीच सुबह तक चला विवादकरीब डेढ़ घंटे बाद जब दूल्हा सामान्य हुआ और दोबारा शादी की रस्मों में बैठने को तैयार हुआ, तब दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया..

दुल्हन का कहना था कि दूल्हे को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है, इसलिए वह यह शादी नहीं करेगी।शादी टूटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। सूचना पाकर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार (Priyaranjan Kumar) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। सुबह करीब 8:00 तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चला रहा। अंत में वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर भागलपुर लौट गई..

NEWSANP के लिए देवघर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *