धनबाद(NIRSA): डीवीसी पेंशनर्स समाज का दूसरा वार्षिकोत्सव मंगलवार को स्टेशन क्लब मैथन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीवीसी पेंशनर्स समाज के पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद डी एस नागर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत पेंशनर्स के आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया साथ ही सुविर्नियर एवं कलेंडर का विमोचन किया गया..
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पेंशनर समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इस पर कैसे अंकुश लगे इसके लिए पेंशनर्स समाज लगातार प्रयासरत है। डीवीसी में 1260 अवैध पेंशनर्स को पेंशन दिया जा रहा है जो की एक बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रही है। इसमें पेंशनर्स का ही पैसा का नुकसान हो रहा है। लगभग 24 करोड रुपए उन लोगों को दिया जा रहा है। देश में भ्रष्टाचार का खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है भ्रष्टाचार में कमी आए उसे लेकर हम लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे। मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए काफी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीजेश्वर प्रसाद ने किया…
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

