धनबाद(DHANBAD): वैसे तो बुधवार 18 दिसंबर को सूबे के 24 जिलों में पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत कोयलांचल धनबाद के 05 स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों के लिए शिविर कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी, सिंदरी अनुमंडल के लिए जोरापोखर स्थित टाटा कम्युनिटी हॉल डिगवाडीह, निरसा अनुमंडल के लिए निरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 एवं 2 के क्षेत्र की जनता के लिए अल इकरा कॉलेज टुंडी गोविंदपुर रोड तथा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के अंतर्गत सभी थानों के लिए शिविर का आयोजन अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय हीरापुर में किया जाएगा। वही DIG और SSP सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी भी सभी स्थानों पर भ्रमण शील हो कर मामले का अवलोकन करेंगे..जन शिकायत समाधान शिविर के तहत शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय विशेष सेल का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से शिकायतों का निवारण विभिन्न चरणों में किया जाएगा। लोग अपनी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9470589467 तथा ईमेल आईडी पर दर्ज भी करा सकते है..
वहीं धनबाद के सिटी SP अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि पुलिस जन शिकायत के माध्यम से शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पारा लिगल वॉलेंटियर भी शिविर में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नागरिकों की समस्या को समझते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान लोगों को नये कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जीरो एफआईआर, ऑनलाइन एफआईआर, डायल 112, डायल 1930 इत्यादि की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही अपराध, अपराधियों की सूचना, साइबर अपराध, नॉन बैंकिंग फाइनेंस , ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान 18 दिसम्बर को शिविर में आने वाले नागरिकों द्वारा संबंधित शिकायतों को प्राप्त कर उक्त शिकायतों का पंजीकरण किया जाएगा । शिविर में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण उसी वक़्त शिविर मे किया जाएगा । सिटी SP के अनुसार पिछले बार की जन शिकायत में आए लगभग सभी मामलों का अब तक निष्पादन किया गया है..
NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

