सिनीडीह में पिकअप वैन और टोटो की जोरदार टक्कर में दो घायल, वैन फरार

सिनीडीह में पिकअप वैन और टोटो की जोरदार टक्कर में दो घायल, वैन फरार

कतरास ——–राजगंज महुदा फोरलेन सड़क पर सिनिडीह के पास सड़क दुर्घटना में बिलबेरा निवासी इम्तियाज अंसारी और जमीर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए है।घटना के विषय में बताया जा रहा है कि रविवार की रात कतरास की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने खरखरी कि और जा रही टोटो को पीछे से जोरदार टक्कर मारा जिससे टोटो बीच सड़क पर ही पलट गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक पिकअप वैन लेकर महुदा मोड़ की ओर भाग गया।टोटो में सवार बिलबेरा निवासी इम्तियाज अंसारी और जमीर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सिनिडीह स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पाकर मधुबन थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी अस्पताल पहुंच कर घायलों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

NEWS ANP के लिए कतरास से सत्येंद्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *